
भोपाल। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरदित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल में भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता महाअभियान में शामिल होने के बाद नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचे हैं। जहां उन्होंने संघ नेताओं से मुलाकात की है। संभवत: आज वे संघ प्रमुख डॉ मोहन राव भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। सिंधिया के नागपुर दौरे और संघ मुख्यालय पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के विरोधी संघ की शरण में जाते हैं। दिग्विजय ने आज ट्वीट पर लिखा कि ‘नागपुर आकर बाबा साहब अंबेडकर श्रद्धालु उनके स्मारक जाकर बुद्धम शरणम् गच्छामि होते हैं और बाबा साहब विरोधी, आरएसएस कार्यालय जाकर संघम् शरणम् गुच्छामि होते हैं। दिग्विजय ने ट्वीट ऐसे समय में किया है जब सिंधिया के नागपुर पहुंचकर संघ के बड़े नेताओं से मुलाकात करने को लेकर मप्र भाजपा में भी खलबली मची है। भाजप की नजर भी सिंधिया के नागपुर दौरे पर टिकी हुई है। सिंधिया ने संघ मुख्यालय पहुंचने के बाद कहा कि यहां आकर ऊर्जा मिलती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved