img-fluid

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में चले गए

August 27, 2020


नई दिल्ली/कोलकाता। काफी समय से देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और गहरे कोमा में चले गए हैं। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पिछले 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति में हैं। उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, और गुर्दे की स्थिति मंगलवार से ठीक नहीं है। उनकी हालत ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ बनी हुई है। ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ होने का अर्थ है कि मरीज का दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार सामान्य है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस संक्रमित

प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Share:

  • राज्यमंत्री के लापता भांजे की मिली लाश

    Thu Aug 27 , 2020
    हत्या या आत्महत्या, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं भोपाल। शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र के जंगल में आज सुबह लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के सगे भांजे अनिल धाकड़ (28)की लाश मिली है। वह दो से लापता था, परिजनों ने छर्च थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस उसकी तलाश नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved