img-fluid

मप्र कांग्रेस महासचिव मोहम्मद सलीम की कोरोना से मौत, शिवराज और कमलनाथ ने जताया दुख

August 31, 2020
भोपाल। मप्र में एक और राजनेता ने कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं। भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष और मप्र कांग्रेस महासचिव मोहम्मद सलीम का सोमवार सुबह निधन हो गया। कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम कोरोना संक्रमित थे और भोपाल के चिरायु अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। मोहम्मद सलीम ने सोमवार सुबह करीब पांच बजे अंतिम सांस ली। मोहम्मद सलीम का जनाजा दोपहर 1:00  बजे जदे वाले कब्रिस्तान जहांगीराबाद भोपाल में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोहम्मद सलीम पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने समर्थक और करीबी नेता थे। उनके निधन पर कमलनाथ ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘ मेरे वर्षों के साथी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मो. सलीम के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।
सीएम शिवराज ने जताया दुख
कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम के निधन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष मो. सलीम जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

Share:

  • टोल नाके के पास मिला फर्जी आरटीओ

    Mon Aug 31 , 2020
    वाहन चालक से ठगी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा इंदौर। टोल नाके के पास राजस्थान के एक पिकअप वाहन चालक को रोककर उसके साथ वसूली करने वाले एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। किशनगंज पुलिस ने बताया कि सौरभ पिता शिवकुमार शर्मा निवासी दौसा (राजस्थान) ने 100 नंबर पर शिकायत की थी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved