‘केजीएफ’ स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका ने हाल ही अपने बेटे का नामकरण संस्कार संपन्न किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टर यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित 30 अक्टूबर, 2019 को अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। दोनों ने हाल ही में अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया है। यश ने इस नामकरण संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘वो एक जो हमें एक करता है।’
सोशल मीडिया पर इस नामकरण समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। यश और राधिका ने अपने बेटे का नाम यथर्व यश रखा है। यश के फैंस उनके बेटे को जूनियर रॉकी के नाम से भी बुलाते हैं। स्टार यश और कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री राधिका की पहली मुलाकात साल 2007 में धारावाहिक नन्दगोकुला के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म मोगीना मनसु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। दोनों लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। साल 2018 में उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अर्जुन कपूर पहली बार साथ में काम करेंगे। दोनों हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी हैं, जबकि इसके प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू होगी। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण […]
मुंबई । फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) की बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में शामिल हुए लोगों में से 50 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित (corona infected) पाए गए हैं। ये पार्टी करण के जन्मदिन के अवसर पर रखी गई थी। करण जौहर पिछले महीने 50 साल के हुए है। मनोरंजन जगत के इस […]
मुंबई: एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विवादों में रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. क्यों गिरफ्तार हुए केआरके? […]
मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) भी अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron ke Khiladi 11) का हिस्सा बनने जा रही हैं. शो की शूटिंग के लिए वह केपटाउन पहुंच गई हैं जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. फोटोज में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) […]