मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा… चिंता न करें किसान
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। नष्ट हुई फसलों की बीमा राशि एवं मुआवजा मिलेगा। टूटे हुए मकानों को दोबारा बनवाया जाएगा तथा अनाज, घरेलू सामान आदि के नुकसान की भी आरबीसी 6/4 के प्रावधानों अनुसार भरपाई की जाएगी। किसी भी बात की चिंता न करें, सरकार पूरी तरह आपके साथ है।
चौहान ने कहा कि जिन गांवों में बाढ़ से घर टूट गए हैं। दोबारा बनाने के लिए प्रति घर लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। चौहान ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित को 50-50 किलो नि: शुल्क गेहूँ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 5-5 किलो खाद्यान्न नवम्बर माह तक नि: शुल्क मिलेगा। खाद्यान्न सुरक्षा योजना का 01 रूपये किलो की दर पर 5-5 किलो प्रति व्यक्ति उचित मूल्य राशन भी हर गरीब को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब की पात्रता पर्ची बन जाए तथा उसे राशन मिल जाए।
जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजें कलेक्टर
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजें। जिससे प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाए। जिन किसानों के खेतों को नुकसान हुआ है तथा गोशाला शेड टूट गए हैं उनके खेतों में सुधार के लिए तथा गोशाला शेड दोबारा बनवाने के लिए मनरेगा योजना से सहायता दी जाए।
स्टॉकहोम। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल पूरे कर लिए हैं। रोनाल्डो यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। रोनाल्डो से पहले ईरान के अली डेई ने 100 अंतरराष्ट्रीय गोल किये हैं। अली के नाम 109 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं। 35 वर्षीय रोनाल्डो […]
मेेल-मुलाकातोंं की वजह से सुर्खिया में विजयवर्गीय भोपाल। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयर्गीय (National General Secretary Kailash Vijayargiya) पिछले एक हफ्ते से प्रदेश की सियायत में खासे सक्रिय हैं, उनकी इस सक्रियता से सियासत में नई अटकलें शुरू हो गई हैं। लंबे समय बाद प्रदेश कार्यालय से शुरू हुआ पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं […]
भोपाल। कांग्रेस (Congress) का साथ छोड़कर भाजपा (Bjp) का दामन थामने वाले मध्य प्रदेश के विधायक सचिन बिरला (MLA Sachin Birla) की सदस्यता आज भी बरकरार है, क्योंकि अभी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उनकी सदस्यता को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। आने वाले बजट सत्र में बिरला विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के साथ […]
भोपाल (Bhopal)! मध्य प्रदेश में एक सरूप्ताह बाद फिर शुरू होगी मूसलाधार बारिश (torrential rain)। मध्यप्रदेश में मानसून की गति एक बार फिर धीमी हो गई है। सोमवार को बहुत कम जगहों में ही बारिश (torrential rain) हुई। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों में बूंदाबांदी भी हुई है, हालांकि सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी […]