img-fluid

भारत ने की किर्गिस्तान से व्यापारिक उद्देश्यों पर बातचीत

September 10, 2020

मॉस्को । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज कहा कि उन्होंने यहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से अलग किर्गिस्तान के अपने समकक्ष चिंगीज ऐदरबेकोव के साथ सार्थक बातचीत की. इस दौरान वे सभी क्षेत्रों में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और अधिक बढ़ाने पर सहमत हुए.

जयशंकर एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिये रूस के चार दिनों के दौरे पर कल यहां पहुंचे थे. जयशंकर ने ट्वीट किया, ”किर्गिस्तान के विदेश मंत्री चिंगीज ऐदरबेकोव के साथ एससीओ से अलग एक सार्थक बैठक हुई.” दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की.

Share:

  • इंदौर में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 15764 हुई, आज 312 और बढ़े

    Thu Sep 10 , 2020
    इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 312 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है।आज कुल 3245 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए थे, जिनमें से 2888 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 15764 हो गई है। वही आज दिनांक तक कुल 438 संक्रमित मरीज़ो की मृत्युु हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved