
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कीमो पॉल और शिमरोन हेटमेयर रविवार को दुबई पहुंचे।
वेस्टइंडीज की यह जोड़ी हाल ही में संपन्न कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा लेने के बाद आईपीएल खेलने के लिए यूएई पहुंची है। दोनों ने लीग में गुयाना अमेज़न वारियर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सीपीएल 2020 के फाइनल में सेंट लूसिया जॉक्स को आठ विकेट से हराकर इस साल का सीपीएल जीता है। आईपीएल का 13 वां संस्करण 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन स्थानों – अबू धाबी, शारजाह और दुबई में खेला जाएगा।
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के अपने पहले मैच में 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब का सामना करेगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved