
भोपाल। प्रदेश की पुलिस साइबर क्राइम का डटकर मुकाबला करेगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में 7 करोड़ 98 लाख रुपये से तैयार किये गये नवीन एवं आधुनिक तकनीक से लैस नवीन कंट्रोल.रूम के शुभारंभ एवं लोकार्पण अवसर पर यह बात कही। मिश्रा ने कहा कि साइबर क्राइम वर्तमान में चुनौती बनकर उभरा हैए जिससे निपटने के लिये पुलिस को भी आधुनिक संसाधनों से लैस करना जरूरी हो गया है। सरकार आवश्यकतानुसार जरूरी उपाय किया जाना सुनिश्चित कर रही है। साइबर क्राइम की चुनौती से पुलिस महकमा डटकर मुकाबला कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस का नवीन कंट्रोल.रूम इंदौर में अपराध नियंत्रण में मील का पत्थर साबित होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved