
भोपाल। स्वर्णकार समाज की शिक्षित महिलाएं अपने समाज की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए साक्षरता अभियान चलाएंगी। यह निर्णय रविवार को मप्र स्वर्णकार समाज की महिला शाखा की ऑनलाइन बैठक में लिया गया है।
बैठक में निर्धन कन्या विवाह में सहयोग करने पर भी चर्चा की गई। वहीं, जो समाज की चिकित्सक हैं, वे निर्धन महिलाओं का नि:शुल्क इलाज करेंगी। इसी तरह समाज के अधिवक्ता, कोचिंग चलाने वाली संस्थाएं 50 फीसदी छूट देंगी। वंदना माहोर सोनी का कहना है कि महिलाएं पढ़ी-लिखी होंगी तो उनका परिवार संस्कारवान बनेगा। जो शादीशुदा महिलाएं आगे की शिक्षा हासिल करना चाहती हैं, उनका खर्च समिति उठाएगी। 70 से अधिक महिलाओं ने ऑनलाइन बैठक में सहभागिता दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved