
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र,प्रजातंत्र व संविधान की रक्षा के लिए जतना आगे आएं। आप प्रदेश का कैसा भविष्य चाहते है, वोट से बनी सरकार या नोट से बनी सरकार, यह आपको तय करना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका बस चलेगा तो पंचायत का चुनाव भी नहीं करायेंगे, बोली लगाकर आपके सरपंच का चुनाव भी हो जाएगा। क्या आप प्रदेश का ऐसा भविष्य चाहते हैं , क्या आप ऐसा लोकतंत्र चाहते हैं? नहीं तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए आप आगे आएं। वे मंदसौर में यह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा वीर मुख्यमंत्री नहीं हूं। शिवराज तो जेब में दो-दो नारियल लेकर चल रहे हैं, कहीं भी फोड़ देते हैं और यहां भी आकर उन्होंने कई झूठी घोषणाए की है। चुनाव बाद सारे नारियल जनता गाडिय़ों में भरकर शिवराज को वापस भिजवा देगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved