भोपाल। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। इस अवसर पर कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है। राजधानी में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने पुरानी विधानसभा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुस्तकालय में शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी भवन में पुष्पांजलि अर्पित गांधी को नमन किया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुरानी विधानसभा में गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।
Share:Related Articles
मप्र में फिलहाल थमा बारिश का दौर, 21 अगस्त तक दोबारा शुरू होगी मानसून गतिविधियां
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में 21 अगस्त तक मानसून (Monsoon) गतिविधियां शुरू होंगी. तब तक मौसम गर्म रहने की संभावना है. मौसम विभाग (weather department) का कहना है कि प्रदेश में बारिश (Rain) के लिए कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है. हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ […]
मप्रः विश्व बाल दिवस पर प्रदेश के स्मारक हुए ब्लू लाईट से रोशन
मप्र गो ब्लू अभियान में यूनिसेफ के साथ बाल-अधिकारों के लिए प्रतिबद्धः प्रमुख सचिव शुक्ला भोपाल। ‘विश्व बाल दिवस’ (20 नवम्बर) की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम को प्रदेश में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों और संरक्षित स्मारकों को “गो ब्लू” अभियान के अंतर्गत ब्लू लाईटिंग से रोशन किया गया। विशेष रूप से निमाड़ उत्सव के दौरान […]
विकास में भागीदार बन कर मप्र को नंबर-वन राज्य बनाएं युवा
मुख्यमंत्री ने कहा… नागरिक टेलेंट का उपयोग कर राज्य सरकार और भी हो जायेगी रिच भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के साथ जबलपुर सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में प्रबुद्धजन और युवा भागीदार बन कर मध्यप्रदेश को नंबर-वन राज्य […]