img-fluid

सीएम आज दिल्ली जाएंगे, प्रत्याशियों के नाम पर होगी चर्चा

October 04, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली जाएंगे। वे वहां भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंंगे। जिसमें मप्र समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव एवं उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होना है। मप्र के प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा में अभी तक एक भी सीट से अधिकृत प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। हालांकि पिछले प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। संभवत: भाजपा आज-कल में अपने प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा कर सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की जगह अन्य के नाम पर भी मुहर लग सकती है। इसका फैसला दिल्ली में होगा। कांग्रेस से इस्तीफा देकर आने वाले 25 पूर्व विधायक उपचुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशी हैं।

Share:

  • राजधानी में 24 घंटे में 10 अकाल मौतें

    Sun Oct 4 , 2020
    9 साल की मासूम समेत 6 ने की आत्महत्या, 1 की हत्या, 3 की संदिग्ध मौत भोपाल। कोविड-19 अनलॉक में आत्महत्या एवं अकाल मौतों के मामलों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। राजधानी में ही 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की अलग-अलग कारणों से अकाल मौत हो गई। जिनमें 9 साल की मासूम समेत 6 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved