
संत नगर। उपनगर में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। कांग्रेस नेता इन घटनाओं को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, पूर्व पार्षद अशोक मारण पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। हालांकि दुष्कर्म की सभी घटनाओं के आरोपियों को पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी महिला कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा के सवाल को लेकर आंदोलन पर उतारू है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved