भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से पूर्वी मप्र में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से पश्चिमी मप्र के कुछ क्षेत्रों में भी बरसात होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उड़ीसा के तट पर बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पूर्वी मप्र में बरसात हो रही है। शुक्रवार से पश्चिमी मप्र के भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। गौरतलब है कि पिछले 5 दिन से रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम 17 से 19 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात का तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री इजाफे के बावजूद यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। शहर में 3 अक्टूबर से रात का तापमान सामान्य से कम है। 13 साल बाद ऐसा हुआ है, जब अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ऐसी ठंड पड़ रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली की ताजपोशी तय मानी जा रही है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए रोहन जेटली ने नामांकन दाखिल किया। बताया जा रहा है कि नामांकन के आखिरी दिन एक और दावेदारी पेश की गई […]
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (State Congress Headquarters) के सभाकक्ष में आज प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने पंचायती राज प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की जो यहां ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए प्रतिनिधि बैठे […]
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में कोरोना के सात नये मामले (Seven new cases of corona in the last 24 hours) सामने आए हैं, जबकि 19 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के कुल मामले 10 लाख 41 हजार 164 हो चुकी है। वहीं, राज्य में […]
वन मंत्री विजय शाह ने राज्य वन्य-प्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर किया ऐलान भोपाल। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि वन विभाग के सभी नेशनल पार्क में प्लास्टिक बोतल और थैलियों पर एक जनवरी 2023 से प्रतिबंध लगाया जायेगा। डॉ. शाह आज राष्ट्रीय वन विहार उद्यान की विहार वीथिका में […]