नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा है कि भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे अधिक संतुष्ट हैं। किसी तरह का अलगाववाद सिर्फ उन लोगों द्वारा फैलाया जाता है, जिनके निजी हित प्रभावित होते हैं। भागवत ने कहा कि मुगल शासक अकबर के खिलाफ मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की सेना में कई मुस्लिम लड़ रहे थे। भारत की यह परंपरा रही है कि जब देश की संस्कृति पर हमला होता है, तो सभी धर्मों के लोग एकजुट हो जाते हैं। जब भारतीयता की बात आती है तो सभी धर्मों के लोग एक साथ हो जाते हैं। भागवत ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या दुनिया में कोई दूसरा उदाहरण है, जहां लोगों पर शासन करने वाले किसी विदेशी धर्म का अस्तित्व वर्तमान में बचा हुआ हो? उन्होंने कहा कि ऐसा कहीं नहीं है। ऐसा सिर्फ भारत में है। भारत के विपरीत पाकिस्तान ने अन्य धर्मावलंबियों को अधिकार नहीं दिया है। भागवत ने कहा कि हमारा संविधान यह नहीं कहता है कि यहां सिर्फ हिंदू रह सकते हैं या यदि आपको यहां रहना है, तो हिंदुओं की श्रेष्ठता स्वीकार करनी होगी। यह हमारे राष्ट्र की प्रकृति है। यह अंतर्निहित स्वभाव ही हिंदू कहलाता है। हिंदू का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि कौन किसकी पूजा करता है।
Share:Related Articles
मंडला जिले के बहरमुंडा गांव में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़
रात का फायदा उठाकर भाग निकले नक्सली, विस्तार दलम के थे एक दर्जन नक्सली भोपाल। मंडला जिले नक्सली हलचल जंगलों में देखने को लगातार मिल रही है। बुधवार रात मवई थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली रात का फायदा उठाते हुए भाग गए। जिससे पुलिस के […]
दशहरा के बाद होगा भाजपा-कांग्रेस का मेगा शो
भोपाल। भाजपा और कांग्रेस मप्र विधानसभा उप चुनाव का फाइनल दांव दशहरे के बाद ग्वालियर चंबल संभाग में खेलने वाली हैं। दोनों ने मेगा शो प्लान किया है। इस मेगा शो के दौरान भाजपा के बड़े नेता एक मंच पर नजर आएंगे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस […]
100 के फेर में फंसी भाजपा-कांग्रेस
मिशन 2023 के लिए राजनीतिक पार्टियां जुटी चुनावी रणनीति में 2018 में जिन सीटों पर भाजपा हारी उसके लिए मारामारी भोपाल। मिशन 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने रणनीतिक जमावट शुरू कर दी है। दोनों पार्टियों आगामी विधानसभा चुनाव में जीतने औरं सरकार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। इनकी रणनीति का […]