img-fluid

बुजुर्ग को मृत मानकर 20 घंटे रखा फ्रीजर में, जानिए फिर क्या हुआ

October 15, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 73 वर्षीय बुजुर्ग को मृत मानकर रिश्तेदारों ने करीब 20 घंटे तक एक फ्रीजर बॉक्स में रखा गया, लेकिन फिर पता चला कि उनकी सांसें चल रही हैं, जिसके तुरंत बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर इसे चमत्कार मान रहे हैं क्योंकि फ्रीजर में 20 घंटे रहने के बाद भी बुजुर्ग जिंदा है! फिलहाल, बुजुर्ग अस्पताल में है और उसकी हालात में सुधार हो रहा है।

एक जानकारी के मुताबिक, चेन्नई के कदमपट्टी के 73 वर्षीय बालासुब्रमण्या कुमार अपने छोटे भाई श्रवण (70) के साथ रहते हैं। सोमवार को बालासुब्रमण्या की ‘मृत’ शरीर को रखने के लिए श्रवण ने एक फ्रीजर बॉक्स मंगवाया। शॉप स्टाफ ने शाम 4 बजे फ्रीजर बॉक्स डिलिवर किया और कहा वे दो दिन बाद इसे वापस ले जाएंगे। जब वे फ्रीजर बॉक्स लेने आए तो उन्हें फ्रीजर में रखी लाश में हलचल दिखी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बालासुब्रमण्या बेहोश हो गए थे। उनके छोटे भाई को लगा कि उनकी मौत हो गई है। ऐसे में लाश को प्रिजर्व रखने के लिए उन्होंने फ्रीजर बॉक्स मंगवाया था। पुलिस का मानना है कि छोटे भाई श्रवण की दिमागी हालत ठीक नहीं है। फिलहाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही उनसे पूछताछ की जाएगी।

Share:

  • बिहार चुनावः शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की राजनीति में इंट्री, बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव

    Thu Oct 15 , 2020
    पटना। फिल्म अभिनेता से नेता बने बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे लव सिन्हा को सियासी पिच पर उतारने का फैसला किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाएंगे। बांकीपुर सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है, यहां लव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved