भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीवीजीएम कॉलेज करोंद के पास महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। सीएसपी निशातपुरा अनिल त्रिपाठी ने बताया कि 38 साल की महिला का करोंद इलाके में मकान बन रहा है।
वह पार्लर संचान तथा शूटिंग का काम करती है। उसकी चार पांच साल पूर्व हरीश त्रिवेदी उर्फ रिंकू से मुलाकात हुई थी। रिंकू भी शादी शुदा है। पीडि़ता का कहना है कि गुरुवार रात वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंची थी, वहां भी पहुंच गया। आरोपी रिंकू ने उससे मारपीट करते हुए धमकी दी और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी करीब पांच साल से पति और बच्चे को खत्म करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। बुधवार को जब आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की तो महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद में बदमाश ने उसके साथ में मारपीट की। चीख पुकार की आवाजें सुनने के बाद में आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी डायल 100 पर दी थी। जिसके बाद में एफआरवी सवार जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ बलात्कार,मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर सरकार की कोशिशों और योजनाओं को धता बताए हुए कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। इस क्रम में पार्टी कनपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि हमारी तुलना में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक ने कोरोना को बेहतर तरीके से संभाला […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिल्पकला, हस्तकला और कई प्रतिभाओं को निखारने और बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश में सात जगहों पर शिल्पग्राम बनाए जाएंगे। हथकरघा और हस्तशिल्प संचालनालय ने इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। यह शिल्पग्राम ऐसे जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। आत्मनिर्भर भारत की […]
भोपाल। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) ने मध्य प्रदेश में मंजुल त्रिपाठी (Manjul Tripathi) को एनएसयूआइ (NSUI) का अध्यक्ष बनाया है। एआइसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल (General Secretary KC Venugopal) ने इस बदलाव की जानकारी दी। मध्य प्रदेश में एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व अध्यक्ष विपिन वानखेड़े (Vipin Wankhede) द्वारा द्वारा किए गए […]
भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। हम सभी को चुनावी मैदान में कमर कसकर उतरना है। हमने त्रिदेव की संकल्पना बूथ तक साकार की है, उसे अब सक्रिय करना है। शक्ति केन्द्र को मजबूत बनाना है। शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, […]