img-fluid

उपचार के लिए जा रहे पिता-पुत्र की सडक़ दुर्घटना में मौत

October 16, 2020

खाचरौद। गांव से पिता का इलाज करवाने खाचरौद शहर आ रहे पिता पुत्र की शुक्रवार शाम को स्टेट हाईवे नंबर 17 उज्जैन जावरा मार्ग पर सडक दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पिता पुत्र ने मौके पर ही दम तोड दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नाथुलाल पिता पुनमचन्द्र खारोल उम्र 50 वर्ष निवासी गांव फर्नाजी अपने पिता पुनमचन्द्र उम्र 70 वर्ष को बाईक से खाचरौद अस्पताल में उपचार के लिए ला रहा था। शाम 5 बजे के दरर्मियान नाथुलाल की बाईक को फर्नाखेडी में महल के सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र सडक पर गिर गए ओर दोनो ने वहीं दम तोड दिया।
दुर्घटना मृतक के घर से महज 5 किमी की दूरी पर ही हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। शाम को पोस्‍टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। खाचरौद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Share:

  • देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट

    Fri Oct 16 , 2020
    रीवा। जिले के सेमरिया मुख्यालय से लगे महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम सिगमा निवासी 60 वर्षीय विधवा सत्यकली मिश्रा को जमीनी विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे कुल्हाडी से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने आरोपित नंद किशोर मिश्रा को गिरफ्तार कर धारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved