img-fluid

अगले माह से निगम के चार डीजल टैंक होंगे शुरू

October 18, 2020

भोपाल। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नगर निगम शहर में चार नए डीजल टैंक खोलने जा रहा है। यह स्टेशन दानापानी, यातायात नगर, आरिफ नगर और बैरागढ़ में खोले जाएंगे। अभी तक निगम के पास सिर्फ एक ही डीजल टैंक होने से वाहनों की लंबी कतार लगती है। आवाजाही में समय व अतिरिक्त डीजल भी खर्च होता है। नए टैंक खुलने के बाद यह समस्या हल होगी। शनिवार को निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने चयनित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अक्टूबर के अंत तक निर्माण संबंधी काम पूरे कर नवंबर संचालन शुरू किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि चारों स्टेशन 20-20 हजार लीटर क्षमता के होंगे। नगर निगम द्वारा इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड से कन्यूमर प्राइज पर डीजल क्रय किया जाएगा। नोजल की रीडिंग के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। संचालन संबंधी खर्च भी इंडियन आयल कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति व हानि की जिम्मेदारी भी कार्पोरेशन की ही होगी।

Share:

  • नागदाः केंद्रीय मंत्री गेहलोत की पुत्रवधू का आकस्मिक निधन

    Sun Oct 18 , 2020
    उज्जैन/नागदा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत की पुत्रवधू एवं पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र गेहलोत की पत्नी चंद्रकला गेहलोत का शनिवार रात लगभग एक बजे लगभग 45 वर्ष की उम्र में अकस्मात निधन हो गया। ह्रदयाघात से निधन होना बताया जा रहा है। इस खबर के बाद देर रात से ही मंत्री गेहलोत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved