भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चंबल का पानी नहीं पीकर सिर्फ चंबल नहीं, बल्कि समस्त चंबलवासियों को अपमानित किया है। जब एक कार्यकर्ता उनके पास पीने का पानी लेकर आया तो उन्होंने उस पानी को पीने से इंकार कर कोका कोला पीया। उनके लिए डाइट कोक चंबल के पानी से ज्यादा जरूरी है। यह चम्बल के पानी का अपमान है। कमलनाथ ने चंबल के पानी का ही नहीं, समस्त चंबल क्षेत्र की जनता का अपमान किया है और इसका बदला चंबल क्षेत्र की जनता उनसे लेगी। ये उपचुनाव सिर्फ 28 विधानसभाओं का उपचुनाव नहीं है, ये पूरे प्रदेश को बचाने का उपचुनाव है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को भी नंगा-भूखा कहकर उनका नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का अपमान किया है। जनता का अपमान करना तो कांग्रेस के संस्कारों में ही शामिल है। कांग्रेस और उसके नेताओं को तो जनता का अनादर करना ही अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिंदबरम धारा 370 हटाने का समर्थन करके चंबल की धरती के शेरों, नौजवानों का अपमान कर रहे हैं।
Share:Next Post
ग्वालियर, पोहरी और करैरा की सभाओं में कांग्रेस के हमलों का सिलसिलेवार जवाब दिया शिवराज ने
Related Articles
इंजीनियर युवती सुसाइड केस: ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर दी थी जान
पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया, शुरु की गई जांच भोपाल। अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू फ ोर्ड कॉलोनी में रविवार रात नव विवाहित इंजीनियर युवती ने फ ांसी लगाकर जान दी थी। इस मामले में परिजनों के बयानों में साफ हुआ की शादी के बाद से ही उसके ससुराल […]
सोशल मीडिया से दोस्ती, मॉल में मुलाकात, घर में बलात्कार
भोपाल। 17 साल की छात्रा की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हो गई। ऑशिमा मॉल में दोनों की पहली मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी मां से मिलाने के बहाने पीडि़ता को पिछले साल अगस्त महीने में अपने घर ले गया। यहां […]
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा ये लो भ्रष्टों की सूची, करो कार्रवाई
खंडवा और डिंडौरी कलेक्टरों को दिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह खंडवा एवं डिंडौरी कलेक्टर की वर्चुअली बैठक ली। जिसमें उन्होंने खंडवा कलेक्टर को भ्रष्ट अफसरों की सूची भेजते हुए कहा कि ये लो भ्रष्टों की सूची और जांच करके कार्रवाई करो। मुख्यमंत्री ने […]