भोपाल। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है 10 नवंबर को क्या परिणाम आने वाले है , अपनी संभावित करारी हार का अंदेशा उन्हें हो चला है। उनकी सत्ता की हवस तड़प व बौखलाहट साफ़ दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। भाजपा को जनादेश में विश्वास नहीं है। भाजपा को नैतिकता में विश्वास नहीं है। भाजपा को जनता के वोट में विश्वास नहीं है। भाजपा का विश्वास सिर्फ सौदेबाजी में इनका विश्वास अभी भी सिर्फ़ नोट में है। प्रदेश को देशभर में इतना बदनाम व कलंकित करने के बाद भी अभी भी बाज नहीं आ रहे है , अभी भी राजनीति को बिकाऊ बनाने में लगे हुए है , प्रदेश पर निरंतर उपचुनाव का बोझ डालते जा रहे है। प्रदेश को ये कहाँ ले जाएँगे ? कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि वो आगे आकर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करे। भाजपा की इस घृणित राजनीति को करारा जवाब देते हुए इसका अंत करे। जनादेश का, अपने वोट का सम्मान बचाये रखे। आगे आकर प्रदेश को और कलंकित होने से बचाए।
Share:Related Articles
26 साल बाद फिर MP के दो पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में, जानिए क्या रहा था परिणाम
भोपाल (Bhopal) । अगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दो पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) चुनावी मैदान में हैं। राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम […]
MP: विकास के लिये 2 वर्ष और मांग रहे हैं 18 वर्ष के मुख्यमंत्री : कमलनाथ
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (State Congress President Kamal Nath) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) द्वारा पृथ्वीपुर क्षेत्र में चुनावी सभाओं में दिए गए संबोधन और आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता कि 18 वर्ष के मुख्यमंत्री शिवराज […]
फायर एनओसी की उलझन में उद्योग… आग की दुर्घटना पर नहीं मिल रहा क्लेम
पुरानी औद्योगिक इकाइयों को नहीं मिल रहा भवन पूर्णता प्रमाण पत्र भोपाल। सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र सहित शहर के कई उद्योग फायर एनओसी के दोहरे मापदंड को लेकर लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। उद्योगों को फायर सुरक्षा संबंधित मापदंडों के पालन के लिए औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से अनुमति दी जाती है। […]