
भोपाल। मध्यप्रदेश में अंतिम दौर के प्रचार में बदजुबानी बढ़ गई है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की तुलना तीन मामाओं से करते हुए उन्हें मारीच, कंस और शकुनि बताया। वहीं सांसद उदित राज ने कहा कि भाजपा जीती तो दलितों की मौत हो जाएगी। दिग्विजयसिंह ने शिवराज को मामा नहीं मामू बताया। नेताओं के विवादित बयानों को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा इस बार रिकार्ड संख्या में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि वो नहीं, आप विश्वासघाती हो।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved