भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर यह कहा जा सकता है कि भाजपा सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी और यह पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से संभव होगा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह प्रत्येक चुनाव से पहले ही आरोप लगाने लगते है कि ईवीएम की चिप गायब हो सकती है। कमलनाथ कह रहे हैं कि पुलिस और प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है। फिर कहते हैं मतगणना में यह सब हो सकता है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जब हारने लगती है तो हार का ठीकरा किसके फोड़ा जाए, उसकी तलाश शुरू कर देती है। कांग्रेस के लोग ईवीएम को दोष देते हैं, प्रशासन पर आरोप लगाते हैं। इस बार भी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जो आरोप लगा रहे हैं, उनसे यह तय हो गया है कि कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और भाजपा की जीत सुनिश्चित है। शर्मा ने कहा कि अगर कोई पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी के विरोध में काम करता है तो भाजपा उसे गलत काम नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि 100 में से 99 लोग अच्छा काम कर रहे हैं और अगर एक व्यक्ति गलत काम करता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Share:Related Articles
बढ़ेगा PF में योगदान, हाथ में आएगी कम Salary
देश में जल्द लागू होंगे चार लेबर कोड 44 केंद्रीय श्रम कानूनों को युक्तिसंगत बनाएंगी लेबर कोड भोपाल। देश में जल्द ही चार लेबर कोड (Labour Code) लागू होने वाले हैं। केंद्र सरकार (Central Government) ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जिसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी कम हो जाएगी। […]
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘X’ पर बदला बायो, लिखा, ‘भाई और मामा’
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा, ‘भाई और मामा.’ इससे पहले उनके सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री लिखा रहता था. शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्यमंत्री युवाओं के बीच मामा और महिलाओं के बीच भाई के तौर पर लोकप्रिय रहे हैं. […]
भाजपा के बाद अब कांग्रेस नेता भी कोरोना संक्रमित, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव
पीसी शर्मा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वस्थ्य हैं भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पीसी शर्मा ने हाल में ग्वालियर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात […]