
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने कहा कि राज्य सरकार टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को प्रताडि़त कर रही है। अगर अर्नब को कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की ही होगी।
नारायण राणे ने कहा कि अर्नब को तलोजा जेल में शिफ्ट करने से उसकी जान को खतरा बढ़ गया है। राणे ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार अर्नब की जेल बदल रही है। राज्य सरकार की इस बदले की कार्रवाई से पत्रकारिता पर भी हमला हो रहा है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved