img-fluid

मप्र उपचुनाव : भाजपा ने 19 सीटों पर फहराया परचम, कांग्रेस 09 पर सिमटी

November 11, 2020

भोपाल । मध्यप्रदेश में इसी साल हुए सत्ता परिवर्तन के कारण यहां विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को 19 जिला मुख्यालयों पर मतगणना हुई। दोपहर बाद रुझानों के साथ नतीजे आने शुरू हो गए थे, लेकिन सभी सीटों के परिणाम देर रात तक घोषित हो पाए। इन 28 सीटों में से 19 पर भाजपा ने जीत का परचम फहराया, जबकि सभी सीटों पर जीत का दावा करने वाली कांग्रेस 09 सीटों पर सिमट गई।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए गत 03 नवम्बर को मतदान हुआ था। मंगलवार को सुबह 08.00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में ही भाजपा ने बढ़त बना ली और यह बढ़त अंत तक जारी रही। दोपहर बाद नतीजे आने शुरू हो गए थे और रात करीब दो बजे तक सभी सीटों के परिणाम घोषित किये गये। घोषित परिणामों के अनुसार, 28 में से 19 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए हैं, जबकि नौ सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। इन उपचुनावों में भाजपा को 49.46 फीसदी और कांग्रेस को 40.50 फीसदी वोट मिले। इसके अलावा बसपा ने भी 5.75 फीसदी वोट हासिल किये, लेकिन वह 28 में से एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।

दरअसल, उपचुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई थी। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान ताबड़तोड़ सभाएं कीं और उसी के अनुरूप नतीजे भी आए। इन उपचुनावों में शिवराज सरकार के दो पूर्व मंत्रियों समेत 14 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से 11 मंत्रियों ने जीत हासिल की है, जबकि तीन मंत्रियों की हार हुई है। ग्वालियर जिले की डबरा सीट से महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी उपचुनाव हार गईं। इसके अलावा सुमावली सीट से मंत्री एंदल सिंह कंसाना और दिमनी सीट से मंत्री गिर्राज दंडोतिया भी पराजित हो गए।

सीटवार विवरण : –
सीट – विजयी/उम्मीदवार – पार्टी, निकटतम प्रतिद्वंद्वी – पार्टी जीत का अंतर
सुमावली – अजबसिंह कुशवाह – कांग्रेस – एदल सिंह कंसाना – भाजपा – 10947
मुरैना – राकेश मावई – कांग्रेस – रघुराज सिंह कंसाना – भाजपा – 5751
दिमनी – रविन्द्र सिंह तोमर ‘भिड़ौसा‘- कांग्रेस, गिर्राज डण्डौतिया – भाजपा – 26467
अम्‍बाह – कमलेश जाटव – भाजपा- सत्‍य प्रकाश सखवार – कांग्रेस – 13892
मेहगांव – ओ.पी.एस. भदौरिया – भाजपा – हेमन्‍त सत्‍यदेव कटारे – कांग्रेस – 12036
गोहद – मेवाराम जाटव – कांग्रेस, रणवीर जाटव- भाजपा – 11899
ग्‍वालियर – प्रद्युम्न सिंह तोमर – भाजपा, सुनील शर्मा – कांग्रेस – 33123
ग्‍वालियर पूर्व – डॉ. सतीश सिकरवार – कांग्रेस, मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) – भाजपा – 8555
डबरा – सुरेश राजे – कांग्रेस, इमरती देवी- भाजपा – 7633
भाण्‍डेर – रक्षा संतराम सरौंनियां – भाजपा, फूलसिंह बरैया-कांग्रेस – 161
करेरा – प्रागीलाल जाटव – कांग्रेस, जसमंत जाटव छितरी- भाजपा – 30641
पोहरी – सुरेश धाकड़ राँठखेडा – भाजपा, हरी वल्‍लभ शुक्‍ला- कांग्रेस – 22496
बामोरी – महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) – भाजपा, कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल- कांग्रेस – 53153
अशोकनगर – जजपाल सिंह “जज्जी” – भाजपा, आशा दोहरे- कांग्रेस 14630
मुंगावली – ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव – भाजपा, कन्हईराम लोधी-कांग्रेस – 21469
सुरखी – गोविन्‍द सिंह राजपूत – भाजपा, पारूल साहू केशरी-कांग्रेस – 40991
मलहरा – कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी – भाजपा, राम सिया भारती- कांग्रेस – 17567
अनूपपुर – बिसाहू लाल सिंह – भाजपा, विश्वनाथ सिंह-कांग्रेस – 34864
सांची – डॉ. प्रभुराम चौधरी – भाजपा, मदनलाल चौधरी – कांग्रेस – 63809
ब्‍यावरा – आमल्याहाट-रामचंद्र दांगी – कांग्रेस, नारायणसिंह पंवार – भाजपा- 12102
आगर – विपिन वानखेडे – कांग्रेस, मनोज मनोहर ऊँटवाल (बंटी)- भाजपा- 1998
हाटपिपल्‍या – मनोज नारायणसिंह चौधरी – भाजपा, कुँ. राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल – कांग्रेस – 13904
मांधाता – नारायण सिंह पटेल – भाजपा, उत्तमपाल सिंह – कांग्रेस – 22129
नेपानगर – सुमित्रादेवी कास्‍डेकर – भाजपा, रामकिशन पटेल – कांग्रेस 26340
बदनावार – राजवर्धनसिंह दत्तीगांव – भाजपा, कमलसिंह पटेल- कांग्रेस – 32133
सांवेर – तुलसीराम सिलावट – भाजपा – प्रेमचंद गुड्डू- कांग्रेस – 53728
सुवासरा – डंग हरदीपसिंह – भाजपा, भाई राकेश पाटीदार- कांग्रेस – 39440
जौरा – सूबेदार सिंह रजौधा – भाजपा, पंकज उपाध्याय- कांग्रेस – 13478

Share:

  • गौतम गंभीर बोले, सीमित ओवर की कप्तानी रोहित को मिले

    Wed Nov 11 , 2020
    नई दिल्ली। ‘देखिए’ अब अगर रोहित शर्मा हिंदुस्तान के कप्तान नहीं बने तो यह हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है। रोहित शर्मा का नहीं’ यह बात टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर ने कही। मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved