
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली नौवी कक्षा की छात्रा से मोहल्ले में रहने वाले युवक ने छेडख़ानी की। वह पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा भी कर रहा था। कल इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी गौतम नगर झुग्गी बस्ती में रहती है। वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। उसके मोहल्ले में रहने वाला राजकुमार साहू नाम का युवक उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा जब भी घर से बाहर निकलती तो वह पीछा करने लगता था। कल रात करीब साढ़े आठ बजे छात्रा से घर से निकलकर मोहल्ले की दुकान पर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में उसे राजकुमार मिल गया। उसने बुरी नीयत से छात्रा का हाथ पकड़ लिया। वह उसे खींचकर सुनसान जगह पर ले जाना चाहता था। छात्रा ने विरोध करते हुए जैसे ही अपने माता-पिता को फोन लगाया वैसे ही राजकुमार मौके से भाग निकला। इसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved