img-fluid

कोल इंडिया से सरकार को मिलेगा 3056 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश

November 12, 2020

नई दिल्ली/कोलकाता। सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) से सरकार को 3,056 करोड़ रुपये का लाभांश मिलेगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर साढ़े सात रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

सीआईएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोल इंडिया के निदेशक मंडल ने कुल 4,622 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश देने को मंजूरी दी है। अधिकारी ने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड में सरकार की 66.13 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसके चलते सरकार को अंतरिम लाभांश के तौर पर 3,056 करोड़ रुपये हासिल होंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86.70 लाख के पास पहुंची

    Thu Nov 12 , 2020
    नयी दिल्ली । देश में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को 86.70 लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.87 लाख रह गयी। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक देर रात तक संक्रमण के 33,518 नये मामले सामने आने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved