img-fluid

मन के अंधकार को दूर करने का पावन पर्व है दीपावली

November 16, 2020

  • ब्रह्ममाकुमारी रोहित नगर सेवा केंद्र पर दीपात्सव में बीके डॉ. रीना बहन ने कहा

भोपाल। इस दीवाली पर घर की साफ सफाई के साथ मन के विकारों को भी साफ करें एवं मन को अज्ञान अंधकार से मुक्त कर आध्यात्मिक अलौकिक प्रकाश से रोशन करें। सभी इस समाज में प्रेम, शांति, सदभावना, खुशी के दीपक सदा ही जगमगा कर रखें। दीपावली मिलन के साथ साथ संस्कार मिलन की रास करें। यह बात रोहित नगर सेवा केंद्र प्रभारी बीके डॉ. रीना बहन ने कही। साथ ही उन्होंने सभी को शुभ संकल्पों के दीपक जलाते हुए संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी से अपील की है कि वर्तमान समय कोरोना काल में अपने आप को सुरक्षित रखें। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रोहित नगर सेवाकेंद्र पर दीपावली के पावन अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महालक्ष्मीजी का बड़ी श्रद्धा भाव से आरती व पूजन किया गया। उपस्थित जन समूह ने महालक्ष्मी से प्रार्थना की कि वर्तमान समय हर प्राणी कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।

Share:

  • PM मोदी ने 'स्टैच्यू ऑफ पीस' का किया अनावरण, कहा- विश्व को भारत ने मानवता का संदेश दिया

    Mon Nov 16 , 2020
    नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जैनाचार्य विजय वल्लभ जी की ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा पूरे विश्व को, मानवता को, शांति, अहिंसा और बंधुत्व का मार्ग दिखाया है, ये वो संदेश हैं जिनकी प्रेरणा विश्व को भारत से मिलती है, इसी मार्गदर्शन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved