भोपाल। एनडीए की सरकारों ने बिहार राज्य में बीते सालों में जो काम किया है, उससे राज्य की तस्वीर बदलने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार अब बिहार के लोगों की तकदीर बदलने और वहां विकास की नई इबारत लिखने काम करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की सरकारों ने बिहार राज्य की हालत 2003 के मप्र से भी ज्यादा खराब कर दी थी। एनडीए की सरकार बनने के बाद राज्य में अधोसंरचना के विकास और सुशासन की स्थापना के काम हुए। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकारों ने वहां जिस तेजी से विकास किया है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर कीर्तिमान बनाया है, उसी तरह बिहार राज्य भी विकास के नए कीर्तिमान बनाएगा। शर्मा ने नई सरकार के शपथग्रहण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमडलीय सहयोगियों एवं बिहार की जनता को बधाई दी है।
Share:Related Articles
संगठन खड़ा करने पर है कांग्रेस का फोकस
संगठनात्मक नियुक्ति मामले में पदाधिकारियों का आ रही परेशान भोपाल। मप्र कांगे्रस का फोकस अब अपने कमजोर संगठन को मजबूत करने पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इसे खुद स्वीकार भी कर चुके हैं। इसी कमजोर संगठन के भरोसे कांगे्रस के नेता प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने का दावा जरूर […]
गांवों में आबादी क्षेत्र का ड्रोन से होगा सर्वे
केंद्र सरकार का पायलट प्रोजेक्ट रिकॉर्ड में एंट्री के बाद मकान पर ऋण ले सकेंगे लोग भोपाल। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में जो मकान बने हैं, उनके कागजात पर बैंक ऋण स्वीकृत नहीं करती थीं। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्र की आबादी का जनवरी में ड्रोन से सर्वे होगा और […]
छह माह से मप्र का राजस्व मंडल में कामकाज ठप
यहां छह माह से न कोई सुनवाई हुई, न कोई कामकाज व्यवस्था ठप-एक अध्यक्ष, एक प्रशासनिक सदस्य व सदस्य की नियुक्ति का है प्रविधान भोपाल। मध्य प्रदेश के राजस्व मंडल में अजब-गजब हाल है। दस्तावेज में भलेही नाम चले, लेकिन हकीकत में राजस्व मंडल ठप पड़ा हुआ है। पिछले छह माह से यहां न कोई […]