भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रही हैं। इन सरकारों का जोर गांव, गरीब और गायों के कल्याण पर रहा है। अब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने जो गौ कैबिनेट का गठन किया है, वह न सिर्फ देश में अपनी तरह की महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि इसके माध्यम से प्रदेश में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय अधिक प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे।। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णदुत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए गौवंश का संरक्षण और संवर्धन प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है और पार्टी की सरकारें इसके लिए लगातार प्रयास करती रही हैं। शर्मा ने कहा कि गौ पालन, उनका भरण-पोषण, रखरखाव और संरक्षण-संवर्धन एक व्यापक विषय है। इसे किसी एक विभाग द्वारा समग्र तरीके से लागू किया जाने में कई तरह की व्यवहारिक दिक्कतें आती हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री ने जो गौ कैबिनेट गठित की है, उसमें पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण जैसे उन सभी विभागों को शामिल किया है, जिनकी गौवंश के संरक्षण-संवर्धन में किसी न किसी प्रकार की भूमिका रहती है। उदाहरण के लिए यदि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग गौ संवर्धन की योजनाओं को लागू करता है, तो वन और राजस्व विभाग उनके लिए चारागाह की व्यवस्था कर सकेंगे। वहीं, गृह विभाग गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और गौ संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर सकेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि को गौ आधारित माना जाता है। गौ और कृषि एक दूसरे पर सिर्फ आश्रित ही नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे की आवश्यकताओं की पूर्ति भी करते हैं। ऐसे में किसान कल्याण विभाग को गौ कैबिनेट में शामिल करने से गौवंश और कृषि दोनों का कल्याण हो सकेगा। शर्मा ने कहा कि गौ कैबिनेट की इस नई व्यवस्था से प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन का काम अधिक तालमेल के साथ किया जा सकेगा, जिसके परिणाम आने वाले वर्षों में दिखाई देंगे।
Share:Next Post
बेंगलुरु : भारत बनेगा दुनिया का पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य : नरेन्द्र मोदी
Related Articles
शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) कि अध्यक्षा में आज कैबिनेट की बैठक (cabinet meeting) हुई, जिसमे 1 जनवरी, 2023 को सरकारी सेवकों और पेंशनरों (Government servants and pensioners) को देय महंगाई भत्ते और राहत की दर (rate of dearness allowance) में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. वहीं […]
मप्र में बनी यूपी में भाजपा को घेरने की रणनीति
आंबेडकर जयंती मनाने इंदौर पहुंचे अखिलेश, जयंत, चंद्रशेखर में हुई चर्चा भोपाल। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा को घेरने की रणनीति मध्यप्रदेश में तैयार की गई। सपा, रालोद और आजाद समाज पार्टियों के मुखिया ने पहले इंदौर के महू में बाबा भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को उनकी जन्मस्थली में नमन […]
Shah के फॉर्मूले पर उपचुनाव लड़ेगी BJP
आदिवासियों के मुद्दों को चुनाव में प्रचारित करेगी पार्टी भोपाल। भाजपा मध्य प्रदेश (BJP Madhya Pradesh) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के फॉर्मूले पर उपचुनाव लड़ेगी। वो आदिवासियों के मुद्दों को उपचुनाव में कैश कराएगी। ये वो मुद्दे हैं जो 18 सितंबर को शाह के दौरे के दौरान उठे […]