img-fluid

KBC 11 के प्रतिभागी भावेश झा की अनुष्का शर्मा ने क्‍यों की तारीफ

December 07, 2020

एपिसोड कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में हॉट सीट पर आए नोएडा के भावेश कुमार झा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बॉलीबुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन का शो छोटे परदे पर छाया हुआ है। इस शो को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है। टीआरपी चार्ट में भी यह टॉप 5 में बना हुआ है। केबीसी में भावेश ने बेहतरीन खेल खेला और 25 लाख के सवाल पर भावेश ने गेम छोड़ने का फैसला लिया। वह 12 लाख 50 हजार रुपये लेकर घर गए। जिसकी जमकर तारफी हो रही है। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी कौन बनेगा करोड़पति देखकर टाइम बिता रही हैं। अनुष्का शर्मा ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 11 के प्रतिभागी भावेश झा की कविता की तारीफ की है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में केबीसी 11 के वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें भावेश झा बेटियों पर एक कविता सुना रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने लिखा है, ‘कितने परिपक्व व्यक्ति हैं भावेश कुमार झा। एक सुंदर कविता और सुंदर दिमाग।’ बेटी तुम बड़ी न होना… शीर्षक के साथ भावेश झा ने केबीसी में यह कविता सुनाई थी। बेटियों पर सुनाई गई इस कविता की अमिताभ बच्चन ने भी खूब सराहना की थी।

बिग बी ने कविता की सराहना करते हुए कहा था कि आपने इस कविता के जरिए हमारे समाज का उल्लेख किया है। अमिताभ ने कविता की तारीफ करते हुए कहा था कि इस कविता को कहीं छपना चाहिए, आप हमें दे देना हमें अपने सोशल मीडिया पर इसे छाप देंगे। भावेश झा केबीसी 11 में शामिल हुए थे और उस एपिसोड को 31 अक्टूबर 2019 को प्रसारित किया गया था। इस एपिसोड में भावेश कुमार झा ने 12,50,000 रुपये की रकम जीती थी।

अनुष्का शर्मा जनवरी में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। फिलहाल वह मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। पति विराट कोहली के साथ दुबई में वक्त बिताने के बाद वह मुंबई वापस लौटी हैं। रविवार को ही अनुष्का ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने पर टीम इंडिया और विराट कोहली की भी तारीफ की थी। जीत के बाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा था, ‘सीरीज जीत ली और शानदार टीम प्रयास। मेन इन ब्लू। बधाई हो मेरे प्यार।’ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अकसर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं। अब फैन्स को उनके घर में नन्हे मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार है। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इससे पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे।

Share:

  • भारत बंद में कल बाजार बंद नहीं!

    Mon Dec 7 , 2020
    किसान आंदोलन के समर्थन में कूदी कांग्रेस करवाएगी मंडियां बंद खेती संबंधी कारोबार स्वैछिक रूप से बंद रहेगा इंदौर। 30 से अधिक संगठनों ने दिल्ली में जोरदार किसान आंदोलन कर रखा है, जिसमें कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भी कूद गए हैं। 8 दिसम्बर, यानी कल भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved