img-fluid

भारत में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 31,522 नए मामले, 412 लोगों की मौत

December 10, 2020

नई दिल्ली । देश में कोरोना मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार 522 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 97,67,372 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 412 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,41,772 तक पहुंच गई है।

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,72,293 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 92,53,306 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.73 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 09 दिसम्बर को 09,22,959 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 15,07,59,726 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share:

  • वीकसेस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया

    Thu Dec 10 , 2020
    संतनगर। उपनगर में वीना कला एवं सेवा समिति द्वारा भाजपा संत नगर के मंडल नवनियुक्त अध्यक्ष कमल वीधानी एवं प्रदेश भाजयु मोर्चा संयोजक प्रवीण प्रेमचंदानी का भी स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में समिति के अध्यक्ष राकेश शेवाणी, गुलाब जेठानी, राजेश पेसवानी, उमेश गोवानी, करण थावाणी, तुलसीयानी आदि शामिल थे।
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved