जोधपुर । पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब प्रदेश में मौसम परिवर्तन फिर से नजर आने लगा है। रात से ही ठंडी हवाओं को जोर बना हुआ है। सूर्यनगर सहित मारवाड़ में शुक्रवार सुबह से ही बादलों को डेरा जमा है। बादलों की ओट में सूर्यदेव की लुकाछिपी चल रही है। आज पर्याप्त धूप नहीं निकलने से लोगों को कुछ ठंडक महसूस हुई। दिनचर्या में कुछ बदलाव बना रहा। तापमान भी गिरकर 12 डिग्री पहुंच गया है। सुबह व रात के तापमान में आगामी दिनों में और गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड बढऩे के आसार जताए है।
दस दिन बाद आज ग्यारहवें दिन सूरज बिदलों की ओट में छुपा रहा जिससे रात के तापमान के साथ दिन का तापमान भी गिर गया। सवेरे करीब साढ़े नौ बजे सूरज के दीदार हुए। बादलों के छंटते ही सर्दी बढऩे की उम्मीद है। नये बने पश्चिमी विक्षोभ का असर आज जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ अंचल में देखने को मिला। दिसंबर माह की शुरुआत से ही दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ा। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी से गर्मी के तेवर कुछ ढीले पड़ गये। लोग आज एक बार फिर गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। अब हवाओं का रुख बदलने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तरी भारत से पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिन में समाप्त हो जाएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछेक हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और छींटे गिरने की संभावना भी व्यक्त की है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच वर्चुअल बैठक हुई। वहीं पीएम मोदी ने कहा, भारत और उज्बेकिस्तान दो समृद्ध सभ्यताएं हैं, प्राचीन समय से ही निरंतर हमारे आपसी संपर्क रहे हैं। हमारे क्षेत्र की चुनौतियों और अवसर के बारे में हमारी समझ और अप्रोच में बहुत समानता है […]
– परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद की मूर्ति स्थापना की घोषणा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने रविवार को मंडला जिले (Mandla district) के ग्राम चरगांव (Village Chargaon) में शहीद जवान स्व. गिरजेश कुमार उद्दे (Martyred jawan Girjesh Kumar Udde) के परिजन से भेंट कर सांत्वना […]
नई दिल्ली (New Delhi)। चंद्रयान 3 (chandrayaan 3) के चांद पर पहुंचने के बाद इसरो की चर्चा हर जगह हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसरो (ISRO) में साइंटिस्ट कैसे बनते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) निरंतर विकास और सफलताओं के साथ साइंटिस्ट (scientist) के लिए एक शानदार करियर के रूप […]
नई दिल्ली(New Delhi) । सरकारी बैंक कर्मचारियों (government bank employees)को सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है। एक ऐतिहासिक फैसले (historical decisions)में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि बैंक कर्मचारियों को दिए गए ब्याज मुक्त (interest free)या रियायती दर (discounted rate)पर लोन का लाभ एक ‘अनुलाभ’ है और इसलिए यह आयकर अधिनियम के तहत टैक्सेबल […]