img-fluid

एडिलेड टेस्ट : पहले दिन डिनर तक भारत ने 41 रन पर 2 विकेट खोए

December 17, 2020

एडिलेड। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहाँ खेले जा रहे डे-नाईट टेस्ट के पहले दिन डिनर तक 2 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 17 और कप्तान विराट कोहली 5 रन बनाकर नाबाद हैं। 

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ दिन की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने चलता किया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी को पैट कमिंस ने तोड़ा। कमिंस की एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर मयंक बोल्ड हो गए। मयंक ने 40 गेंदों में 2 चौके की बदौलत 17 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया। 

Share:

  • नोरा फतेही ने 'स्वैग से स्वागत' पर किया बेली डांस, वीडियो वायरल

    Thu Dec 17 , 2020
    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने ‘स्वैग से स्वागत’ पर बेली डांस किया है, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नोरा फतेही क्रिसमस और नए वर्ष की स्वागत की तैयारियों में लगी हुई है। इस बीच नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सलमान खान और कैटरीना कैफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved