img-fluid

हनीट्रैप केस: नए आरोपियों को बेनकाब करेगी सरकार

December 21, 2020

  • एसआईटी में जांच अधिकारियों की संख्या बढ़ाकर दिखाई सख्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस में जांच कर रही एसआईटी का दायरा बढ़ाए जाने पर अब बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या भाजपा सरकार पुराने अफसरों के जरिए हनी ट्रैप के नये आरोपियों का शिकार करेगी। भाजपा का कहना है मामले में तेजी लाने के लिए जांच कर रही एसआईटी में अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है। एसआईटी में 2 आईपीएस अफसरों डीआईजी पुलिस मुख्यालय रुचि वर्धन मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर पुलिस अकादमी विनीत कपूर को शामिल किया गया है। रुचि वर्धन पहले भी एसआईटी की सदस्य थीं। लेकिन मामले की जांच के बीच ही उन्हें हटा दिया गया था। वर्तमान में एसआईटी चीफ एडीजी विपिन माहेश्वरी हैं।

बदले की भावना का आरोप
हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी का दायरा बढ़ाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बदले की भावना से काम करना चाहती है। यही कारण है कि जांच एजेंसी में दो नये अधिकारियों को शामिल किया गया है। कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है। दूसरी पार्टियों के लोगों को लपेटे में लेने और उन्हें सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का काम अब सरकार करेगी। यही वजह है कि उसने एसआईटी में दो आईपीएस अफसरों को शामिल किया है। उन्होंने कहा कोर्ट में जो नाम बचे थे उन्हें भी बंद लिफाफे में सौंपा गया है। ऐसे में भाजपा जांच में कैसी तेजी लाएगी। उन्होंने एसआईटी का दायरा बढ़ाने के पीछे बदले की भावना को बड़ी वजह बताया है।

भाजपा ने बताई वजह…
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा नेता भगवानदास सबनानी ने कहा एसआईटी में गृह विभाग ने जांच में तेजी लाने के लिए दो और अधिकारियों को शामिल किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाने की राजनीति करती है। कांग्रेस के पास अब कुछ काम नहीं बचा है। यही कारण है कि उसे अच्छे काम भी गलत नजर आते हैं।

Share:

  • मुनि निन्दक योगेशचन्द के खिलाफ पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

    Mon Dec 21 , 2020
    योगेशचन्द को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग भोपाल। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने आज जैन समाज के साथ भोपाल के कोतवाली थाने पहुंचकर जैन संतों के खिलाफ आपत्तिजनक व मनगढ़ंत पोस्ट लिखने वाले योगेशचंद्र और उसके 11 अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शर्मा ने कहा है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved