
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के अधिकारियों ने कहा कि स्थगित हुए इन खेलों के साथ अपना करार एक साल के लिए बढ़ाने पर सभी 68 घरेलू प्रायोजकों के साथ सहमति बन गई है। जापान के घरेलू प्रायोजक स्थानीय परिचालन बजट में तीन अरब 30 करोड़ डॉलर का योगदान दे रहे हैं।
अधिकारियों ने अनुबंध एक साल के लिए बढाए जाने का वित्तीय ब्यौरा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जापानी अखबार निक्केइ ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि 15 गोल्ड पार्टनर एक एक करोड़ डॉलर का अतिरिक्त योगदान देंगे। इनमें कैनन, फुजित्सू, मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप शामिल है।
कोरोना महामारी के आर्थिक दुष्परिणाम झेल रहे प्रायोजक भी योगदान दे रहे हैं जिनमें एएनए एयरलाइन और जापान एयरलाइंस शामिल है। टोक्यो ओलंपिक जुलाई 2020 में होने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको स्थगित कर दिया गया था अब टोक्यो ओलंपिक जुलाई 2021 में खेले जाएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved