img-fluid

मोटर व्हीकल डॉक्यूमेंट्स की अवधि फिर बढ़ी

December 28, 2020

नई दिल्ली। सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, 1 फरवरी 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच एक्सपायर होने वाले डॉक्यूमेंट्स को इस वैधता बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

कोविड-19 महामारी को देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने एक बार फिर ड्राइविंग लाइसेंस (DL), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और परमिट का वैधता को बढ़ा दिया है। अब मोटर व्हीकल के डॉक्यूमेंट 31 मार्च 2021 तक वैध रहेंगे। यानी जिन डॉक्यूमेंट्स की वैधता खत्म हो गई है, वे अब वैध रहेंगे।

कोविड-19 को देखते हुए 30 मार्च 2020 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक्सपायर हो चुके मोटर व्हीकल डॉक्यूमेंट्स की वैधता को जून तक के लिए बढ़ा दिया था। 9 जून को फिर आदेश जारी कर अगस्त तक के लिए वैधता बढ़ाई थी। तीसरी बार अगस्त में डॉक्यूमेंट्स की वैधता को बढ़ाते हुए 31 दिसंबर 2020 तक कर दिया था। अब मंत्रालय ने चौथी बार मोटर व्हीकल डॉक्यूमेंट्स की वैधता बढ़ाई है। मंत्रालय ने वैधता बढ़ाने के संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी भेज दी है।

मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर मोटर व्हीकल डॉक्यूमेंट्स की वैधता बढ़ाई जा रही है। एडवाइजरी के मुताबिक, 1 फरवरी 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच एक्सपायर होने वाले डॉक्यूमेंट्स को इस वैधता बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। यानी इस अवधि में एक्सपायर होने वाले सभी डॉक्यूमेंट 31 मार्च 2021 तक वैध रहेंगे। एडवाइजरी में कहा गया है कि एनफोर्समेंट अथॉरिटी इन सभी डॉक्यूमेंट्स को 31 मार्च 2021 तक वैध मानें।

Share:

  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

    Mon Dec 28 , 2020
    पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि आतंकवादियों ने कल देर रात प्रांत के हरनई क्षेत्र में फ्रंटियर कोर की एक चौकी पर गोलीबारी की। पाक सेना ने कहा कि इस पर दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में सात सैनिक मारे गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved