देश

प्रधानमंत्री मोदी ने जेटली को 68वीं जयंती पर किया याद

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को उनकी 68वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, मित्र अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। जेटली के व्यक्तित्व, ज्ञान, कानूनी कौशल और बुद्धि को उनके संपर्क में आये सभी लोग याद करते हैं। उन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया।

उल्लेखनीय है कि अरुण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को दिल्ली में हुआ था। वह देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता थे। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता और मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे थे। लम्बी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को जेटली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में निधन हो गया था।

Share:

Next Post

फर्जी अनुमति पत्र तैयार कर हड़प ली आदिवासियों की जमीन, प्रकरण दर्ज

Mon Dec 28 , 2020
रकम के नाम पर निल खाते के थमा दिए चेक, गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले दो आदिवासियों को गुमराह कर भू-माफि या सुनील यादव द्वारा उनकी सात एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी भू-माफि या सुनील यादव के खिलाफ पहले से […]