भोपाल। राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए अब मध्य भारत प्रांत की दो हजार पूर्व कालिक महिलाएं भी उतरेंगी। ये महिला दुर्गा वाहनी से जुड़ी हैं और मकर संक्रांति से एक महीने के लिए एक महीने का समय दान करेंगी। इस दौरान वे गांव-शहर और कस्बों में जाएंगी। यह घर-घर संपर्क करेंगी और अपना एक माह का समय दान करेंगी। इसके अलावा कई कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ भी 1 महीने के लिए समय दानी बनकर निधि समर्पण के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने जा रहे हैं। मध्य भारत प्रांत की दुर्गा वाहिनी प्रमुख संयोजिका डॉ. प्रतिमा शर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास प्रत्येक घर से 5 सदस्यों द्वारा निधि संग्रह कर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए समर्पित करवाना है। इस हेतु हमारी जो योजना-रचना बनी, उसके अनुसार अब तक 2000 महिलाएँ समय दानी के रूप में कार्य करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन बड़े स्तर जगह-जगह खिचड़ी वितरण के कार्यक्रम हम लोग करने जा रहे हैं, इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा जन जागरण के लिए घर-घर संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकीर्तन के माध्यम से भगवत नाम का जप करते हुए नगर भ्रमण होंगे और हनुमान चालीसा का हनुमत शक्ति जागरण कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ महिलाएं विशेष तौर पर जगह-जगह करने जा रही हैं।
राजस्व बढ़ाने के लिए हैरिटेज मदिरा पॉलिसी तैयार भोपाल। मध्य प्रदेश में अब सरकार हेरिटेज वाइन पॉलिसी लेकर आ रही है। इसके तहत सरकार अब महुए की शराब बनाकर बेचने की तैयारी कर रही है। आबकारी विभाग ने हेरिटेज मदिरा पॉलिसी तैयार कर ली है। इसे जल्द ही कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। इस […]
राष्ट्रीय बाल आयोग ने लिखा आदिम जाति कल्याण विभाग को पत्र भोपाल। आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से मप्र के 20 जिलों के 89 आदिवासी ब्लॉक्स में संचालित 5760 विद्यालयों को बंद किए जाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने आपत्ति की है। आयोग ने आदिम जाति कल्याण विभाग को पत्र लिखकर यह […]
फिल्म स्टार रजा मुराद के फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी में बनाया था सदस्य भोपाल। नाबालिगों से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां की मुश्किलें और बड़ती दिख रही हैं। फिल्म स्टार प्रजा मुराद ने उन पर स्वयं के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप लगाए हैं। इस बात की लिखित शिकायत पूर्व में थाना श्यामला हिल्स […]
भोपाल। मप्र के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh, former CM of MP and Rajya Sabha MP) द्वारा आरएसएस(RSS) को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा हो गया है. जिसके बाद भाजपा नेताओं (BJP Leaders) की तरफ से लगातार दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) को निशाने पर लिया जा रहा है. बता दें कि […]