img-fluid

बच्चे ने निगला एलईडी बल्ब, समय पर मिला इलाज, डॉक्टरों ने बचाई जान

January 06, 2021


हैदराबाद। हैदराबाद के एक डॉक्टर ने तेलंगाना के महबूबनगर निवासी नौ साल के एक बच्चे के फेफड़े से एलईडी बल्ब निकाला है। महबूबनगर के नौ साल के बच्चे प्रकाश ने दोस्तों के साथ खेलते-खेलते अचानक एलईडी बल्ब निगल लिया। उसकी तुरंत सीटी स्कैन कराई गई। डॉक्टरों ने उसकी ब्रोंकोस्कोपी करके उसे दस मिनट में ही बिना किसी दिक्कत के बाहर निकाल दिया। डॉक्टरों ने कहा कि अगर और समय हो जाता तो बच्चे की जान जा सकती थी।
महबूबनगर का नौ साल का बच्चा प्रकाश दोस्तों के साथ खेलते-खेलते अचानक एलईडी बल्ब निगल लिया। सांस लेने और खांसने में दिक्कत हुई तो उसने घर वालों को अपनी परेशानी बताई। सोमवार को घर वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उसकी तुरंत सीटी स्कैन कराई गई। सीटी स्कैन में उसके फेफड़े के अंदर वाली ट्यूब के निचले हिस्से में एक छोटा एलईडी बल्ब और तार दिखा। डॉक्टरों ने उसकी ब्रोंकोस्कोपी करके उसे दस मिनट में ही बिना किसी दिक्कत के बाहर निकाल दिया। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। खास बात यह है कि बच्चे को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
डॉक्टरों के अनुसार, आमतौर पर हम देखते हैं कि 4 या 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे खेल-खेल में कोई कड़ी चीज, बीज और खिलौने के छोटे-छोटे टुकड़े इत्यादि निगल जाते हैं। लेकिन इस मामले में यह अधिक खतरनाक था। इसमें एलईडी बल्ब के साथ नीचे की ओर धातु का एक छोटा तार लगा था। यह मुख्य वायुमार्ग को खराब कर सकता था। साथ ही इसकी वजह से रासायनिक प्रतिक्रियाओं के कारण या आंतरिक रक्तस्राव के कारण भी जटिलता आ सकती थी। जब यह और गहराई से अंदर चली जाती तो उसको निकालना और अधिक मुश्किल हो जाती। तब उसको निकालने के लिए खुली सर्जरी की जरूरत पड़ती। उन्होंने कहा कि बल्ब 12 घंटे से अधिक समय तक शरीर के अंदर था।

Share:

  • पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा- मैं वित्त मंत्री बना रहता तो ममता बनर्जी को...

    Wed Jan 6 , 2021
    नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की आत्मकथा ‘द प्रेसिडेंशियल ईयर्स’ मंगलवार को बाजार में आने के बाद से सुर्खियां बटोर रही है। इसमें कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-2 से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी के अलग होने को लेकर भी बातें लिखी गई हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved