img-fluid

15 दिन के लिए सडक़ बंद, 25 से ज्यादा आउटफाल्स बंद होंगे

January 07, 2021


अब विंध्याचल नगर में नाला टेपिंग का काम शुरू
भूतेश्वर महादेव मंदिर रोड से विंध्याचल होते हुए अखंडधाम चौराहे का रास्ता हुआ बंद
इन्दौर। शहर के कई हिस्सों में नालों में गिरने वाले गंदे पानी के आउटफाल बंद करने का काम चल रहा है। अब यह कार्य विंध्याचल नगर में शुरू किया गया है। भूतेश्वर महादेव मंदिर रोड से विंध्याचल होते हुए अखंडधाम चौराहे तक जाने वाली सडक़ बंद कर दी गई है। इसके चलते वाहन चालकों को अब सीधे बड़ा गणपति होकर जाना पड़ रहा है। अफसरों का कहना है कि 15 दिनों में काम पूरा कर लिया जाएगा। 25 से ज्यादा आउटफाल्स बंद किए जाना हैं। नाले का बहाव समुचित नहीं होने के कारण वहां आसपास की कालोनियों में बारिश के दौरान पानी भर जाता है।
पहले कान्ह नदी के हिस्सों में गिरने वाले गंदे पानी के आउटफाल्स बंद करने का काम तेजी से शुरू किया गया था। अब तक ऐसे सवा दो सौ से अधिक आउटफाल्स बंद किए जा चुके हैं। हालांकि नदी के कुछ हिस्सों में आउटफाल्स बंद करने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी ओर निगम ने अब नालों में गिरने वाले आउटफाल्स बंद करने का काम तेजी से शुरू किया है। अब तक लालबाग, गाडराखेड़ी, गोविंद कालोनी से लेकर कई क्षेत्रों में यह काम शुरू किया था और कई जगह पूरा भी कर लिया गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब भूतेश्वर रोड पर बने नाले के आउटफाल्स बंद करने का काम शुरू किया गया है। इसके चलते मंदिर से विंध्याचल होते हुए अखंडधाम चौराहे तक जाने वाले मार्ग को कुछ हिस्सों में बंद किया गया है, ताकि कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। दिनभर उक्त सडक़ पर वाहनों की रेलमपेल मची रहती है। अब सडक़ बंद होने के कारण वाहन चालक सीधे बड़ा गणपति होते हुए अखंडधाम जा रहे हैं, वहीं विंध्याचल नगर की कुछ गलियों से भी छोटे वाहन जैसे-तैसे गुजर रहे हैं। वाहन चालकों की स्थिति तो ठीक, लेकिन कई कालोनियों के रहवासियों की भी फजीहत हो रही है, क्योंकि उन्हें अपने घर जाने के लिए भी तमाम जतन करना पड़ रहे हैं और कुछ बड़े वाहनों के मालिक तो अपने वाहन अन्य स्थानों पर रखकर घर पहुंच रहे हैं।

Share:

  • क्लबों में डांस किया,फिर बॉलीवुड में राज किया

    Thu Jan 7 , 2021
    इन्दौर। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हुई है जिन्हें उनके नाम से ज्यादा फिल्मों के नाम से जाना जाता है। ऐसी ही अभिनेत्रियों में से एक रीना रॉय का नाम भी आता है जिन्हें आज भी नागिन के नाम से ही जाना जाता है। हिंदी फिल्मों में सालों तक राज करने वालीं अभिनेत्री रीना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved