
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने बजट की तैयारी शुरू कर दी है। यह पहला मौका होगा जब सरकार बजट बनाने के लिए जनता उद्योगपतियों और विशेषज्ञों से भी सुझाव लेगी। सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि राज्य का अगला बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर फोकस होगा। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर वर्ग से सुझाव लेगी। सीएम शिवराज ने कहा सरकार माईजीओभी पोर्टल पर आम लोगों से आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए सुझाव लेगी। उन्हीं सुझावों के आधार पर राज्य का अगला बजट तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा अब तक राज्य का बजट मंत्री और अधिकारी तैयार करते थे लेकिन अब सरकार जनता से सुझाव लेकर प्रदेश का बजट बनाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved