नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अब 10 के बाद ही आएगी कंपाने वाली ठंड
भोपाल। अफगानिस्तान और उसके आस पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कर्नाटक से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक बने एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) के कारण मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी आने से बादल छा गए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज-कल पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात होने के आसार हैं। इस दौरान राजधानी और आस पास ओले गिरने की भी आशंका बनी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी रहेगी। 10 जनवरी तक कंपाने वाली ठंड से राहत रहेगी। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्शियस अधिक है, लेकिन बुधवार के अधिकतम तापमान (29.6 डिग्री सेल्शियस) के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्शियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। यह समान्य से तीन डिग्री सेल्शियस अधिक रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। अफगानिस्तान और कर्नाटक से महाराष्ट्र तक बने सिस्टम के असर से आज से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। विशेषकर भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, सागर संभाग में आज और कल अच्छी बरसात होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में ओले गिरने की भी आशंका है। सोमवार के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।
भोपाल। दिल्ली सहित देश के कुछ राज्यों में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट पुराने वाहनों में लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन मप्र में पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई जा रहीं। इस कारण सैकड़ों कार मालिक परेशान हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल में मामला चल रहा है। ट्रिब्यूनल […]
मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किए मैडल, कहा-प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में भी रहेगी एनसीसी विंग भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि एनसीसी संगठन छात्र-छात्राओं में राष्ट्र सेवा का ज़ज्बा बढ़ाता है, उन्हें बेहतर मनुष्य बनाता है। इस संगठन से जुड़कर विद्यार्थी सन्मार्ग पर चलते हुए […]
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कानून व्यवस्था की समीक्षा ली और कई अभियानों को चलाने की भी चर्चा की। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिवराज सिंह चौहान ने कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य सचिव सिखवाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव […]
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (Madhya Pradesh State Tourism Development Corporation) की 12 इकाइयों को वर्ष 2021 के लिए ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स अवार्ड और निगम की ग्वालियर स्थित इकाई तानसेन रेसीडेंसी (Tansen Residency) को ट्रिप एडवाइजर्स ट्रैवलर च्वॉइस कैटेगिरी का “बेस्ट ऑफ द बेस्ट” अवॉर्ड 2021 मिला है। विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था […]