भोपाल। राजधानी भोपाल में भारत बॉयोटेक की कोरोना कोवैक्सीन का ट्रायल डोज लगवाने वाले वालंटियर दीपक मरावी (47) की मौत पर राजनीति शुरू हो गई है। मप्र पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को मृतक दीपक मरावी के परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह ने मृतक की पत्नि व तीनों बच्चों से बात की। मृतक की पत्नी ने दिग्विजय सिंह को बताया कि उनकी बिना जानकारी के उनके पति को टीका लगाया गया। उनके पति को कोई भी बीमारी नहीं थी, टीका लगने से ही उनकी मौत हुई है और उनकी मृत्यु के बाद शासन प्रशासन ने आज तक सुध नहीं ली। पीडि़त की व्यथा सुनने के बाद दिग्विजय सिंह ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे उनके परिवार की मदद करेंगे और स्व दीपक मरावी के छोटे बेटे पवन के दिल में छेद है जिसका वे व्यक्तिगत रूप से इलाज करवाएंगे। 
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved