img-fluid

शूटिंग ट्रायल में तेजस्विनी ने अंजुम को दी मात

January 12, 2021

नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुकी दो सीनियर महिला निशानेबाजों की भिड़ंत में महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत ने पंजाब की अंजुम मुद्गिल को यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सोमवार को महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टी1 ट्रायल में मात दे दी।

पूर्व विश्व चैंपियन सावंत क्वालीफाइंग में 1171 के स्कोर के साथ सबसे आगे रहीं और फाइनल में 458.7 का स्कोर कर अंजुम को मात दे दी जिनका स्कोर 457.8 रहा। क्वालिफिकेशन में अंजुम का स्कोर 1167 रहा था और वह तीसरे स्थान पर रही थीं। मध्य प्रदेश की सुनिधि चौहान 1168 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। हरियाणा की निश्चल क्वॉलिफिकेशन में आठवें स्थान पर रही थीं लेकिन फाइनल में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

Share:

  • प्रयोगवादी सोच से ही होगा युवा भारत का निर्माण

    Tue Jan 12 , 2021
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved