img-fluid

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए दिमुथ करुणारत्ने

January 14, 2021

गाले। श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दिनेश चांदीमल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। करूणारत्ने के अंगूठे में फ्रैक्चर है। उन्हें ये चोट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लगी थी।

इस मुकाबले में चांदीमल ने टॉस जीता और श्रीलंका के लिए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। करूणारत्ने ने हटने के बाद कुषाल परेरा और लाहिरू थिरामने ने श्रीलंका की पारी की शुरुआत की। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही।

समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने सात ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। कुषाल परेरा 14 और एंजेलो मैथ्यूज बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। श्रीलंका की तरफ से आउट होने वाले बल्लेबाज लाहिरु थिरामने (04) और कुशल मेंडिस (00) हैं। दोनों विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया है। 

Share:

  • ममता को झटका, कांग्रेस-वामपंथियों ने साथ आने से किया इनकार, भाई ने भी दिए भाजपा में जाने के संंकेत

    Thu Jan 14 , 2021
    भाजपा के मिशन बंगाल से घबराई ममता कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। चुनाव मेें कांग्रेस और वामपंथियों के साझा चुनाव लडऩे से इनकार के साथ ही उनके अपने भाई ने भाजपा में जाने के संकेत दिए हैं। भाजपा के मिशन बंगाल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved