
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में तेंदुए के जरिए पर्यटकों को आकर्षि किया जाए। इसके लिए तेंदुआ रिजर्व बनाया जा सकता है। इसकी संभावना ओंकारेश्वर क्षेत्र में है। मुख्यमंत्री आज सुबह वन्य प्राणि बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पन्ना के गनगऊ अभ्यारण्य में एनएमडीसी की खदान बंद न हो। विकास और वन्य प्राणी संरक्षण के संतुलन होना चाहि। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3421 तेंदुए हैं। इन्हें भी पर्यटकों को दिखाया जाए। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि संरक्षित क्षेत्र में वन्यप्राणियों का आधुनिक तकनीक से प्रबंधन किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved