भोपाल। नगरीय निकयों के लंबित विद्युत देयकों के भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा विद्युत वितरण कंपनियों को 50 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 9 करोड़ 53 लाख 69 हजार रूपये, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 21 करोड़ 45 लाख 67 हजार और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 19 करोड़ 64 हजार रूपये का भुगतान किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा 12 नगरीय निकायों को नया छोटा फायर ब्रिगेड वाहन खरीदने के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। फायर ब्रिगेड के लिए स्वीकृत 25 लाख रूपये में से 75 प्रतिशत राशि 18 लाख 75 हजार रूपये राज्य शासन द्वारा और शेष 25 प्रतिशत राशि सम्बधित नगरीय निकाय द्वारा वहन की जायेगी। कुल 2 करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किये गए हैं। फायर ब्रिगेड वाहन लेने के लिए नगर परिषद बडौनी जिला दतिया, अकोड़ा जिला भिण्ड, ईशागढ़ जिला आशेकनगर, जोबट जिला अलीराजपुर, जीरन जिला नीमच, माकडोन जिला उज्जैन, मझौली जिला सीधी, खरगापुर जिला टीकमगढ़, सतवास जिला देवास, बडोद जिला आगर, बदरवास जिला शिवपुरी और नगर परिषद धुवारा जिला छतरपुर को राशि स्वीकृत की गयी है।
Share:Related Articles
‘नायक’ के अंदाज में शिवराज, अचानक डिंडौरी-मंडला पहुंचे
लापरवाहों पर गिरी गाज … अच्छा काम करने वालों को इनाम भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अनिल कपूर की फिल्म नायक का किरदार खूब रास आ गया है। इस वजह से उनके तेवर आजकल कुछ अलग ही नजर आते हैं। मंच से अफसरों को सस्पेंड करते हैं। ग्रामीणों और किसानों के बीच जाते हैं। […]
MP: लोक अदालत में 70 हजार से अधिक मामले निराकृत, दो अरब से अधिक के अवार्ड पारित
भोपाल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मप्र के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रवि मलिमथ तथा मप्र राज्य विधिक सेवा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति शील नागू के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रदेश में उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला, तालुका, श्रम, कुटुम्ब न्यायालयों तथा अन्य न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat) […]
ग्राम पंचायतों के सारे काम अब ऑनलाइन होंगे
भोपाल। आधुनिक तकनीक के संसाधनों से अब ग्राम पंचायतें भी लैस होंगी। आधुनिक तकनीक के संसाधनों से अब ग्राम पंचायतें भी लैस होंगी। यानी अन्य सरकारी कार्यालयों की तरह ग्राम पंचायतों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके तहत डिजिटल इंडिया के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों का कामकाज ऑनलाइन होगा। डिजिटल इंडिया के […]