img-fluid

बजट 2021 : खाद्य डिलीवरी पर GST घटाकर पांच फीसदी करने की मांग

January 19, 2021

नई दिल्ली। एक फरवरी 2021 को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। ऐसे में रेस्तरां व खाद्य डिलीवरी क्षेत्र ने होम डिलीवरी पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें मौजूदा 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने की मांग की है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि तीन अरब डॉलर के इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये जीएसटी दर को तार्किक बनाना आवश्यक है। 

घर पर डिलीवरी के लिए 13 फीसदी अधिक जीएसटी : अधिकारियों ने कहा कि रेस्तरां में आकर खाने पर जिस सामग्री पर ग्राहक पांच फीसदी की दर से जीएसटी देते हैं, उसी सामग्री को घर या ऑफिस पहुंचाने पर उन्हें 13 फीसदी अधिक जीएसटी भरना पड़ता है। फूजा फूड्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक दिब्येंदू बनर्जी ने कहा कि, ‘भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी क्षेत्र काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यह अभी 2.94 अरब डॉलर का है और 22 फीसदी की सालाना दर से बढ़ रहा है। हालांकि, कर संबंधी जटिलताओं के चलते वृद्धि की राह में अवरोध उत्पन्न हो रहे हैं। 

लॉकडाउन के बाद 60 फीसदी हुई डिलीवरी की हिस्सेदारी : प्लाटर हॉस्पिटैलिटी के निदेशक शिलादित्य चौधरी ने कहा कि, ‘कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन के बाद हमारे व्यवसाय में डिलीवरी की हिस्सेदारी 40 फीसदी की तुलना में बढ़कर 60 फीसदी हो गई है। चूंकि, हम दाम नहीं बढ़ा सकते, इसलिए अधिक कमीशन भरना पड़ रहा है। इसका असर हमारे मुनाफे पर पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब हमारी बिक्री कोविड पूर्व के स्तर के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ महीने में जब आम आदमी तक दवा पहुंच जाएगी तो घर से बाहर निकलकर खाने वाले लोग भी रेस्तरां में पहुंचेंगे।

एक फरवरी को पेश होगा आम बजट : मालूम हो कि सत्रहवीं लोकसभा का पांचवां सत्र 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और सत्र का समापन आठ अप्रैल को होने की संभावना है। सदन के शुरू होने से पहले राष्ट्रपति भी सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय बजट एक फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। 
लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, स्थायी समितियों को मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करने और अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 15 फरवरी से सात मार्च तक एक बार फिर से सत्र को स्थगित किया जाएगा। इसके बाद आठ मार्च से संसद सत्र की पुनः शुरुआत होगी जो कि आठ अप्रैल तक चलने की संभावना है।

Share:

  • छत्तीसगढ़ : 45 सामान्य मैना और 3 कौवे की हुई मौत

    Tue Jan 19 , 2021
    बीजापुर । जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर नैमेड़ में 45 सामान्य मैना के अलावा आवापल्ली में एक और भैरमगढ़ में दो कौवों की मौत हो गई है। कलेक्टर ने जिले में दूसरे जिलों और प्रांतों से अण्डे और मुर्गियों के लाने के लिए प्रतिबंध लगाने सभी एसडीएम को आदेश जारी कर दिया है। अब […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved