सीएम ने अजीम प्रेमजी से शिक्षा योजनाओं पर की चर्चा
अगले डेढ़ वर्ष में खुल जाएगा नया विश्वविद्यालय
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विप्रो के प्रमुख श्री अजीम प्रेमजी उद्योग के क्षेत्र के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक सेवाओं को एक उदाहरण और आदर्श माना जा सकता है। मध्यप्रदेश में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा विश्वविद्यालय स्थापना के लिए की गई पहल प्रशंसनीय है। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार फाउंडेशन को हर संभव सहयोग करेगी। इसके साथ ही भोपाल में विप्रो समूह द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना के लिए दी गई सहमति मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान आज वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा विप्रो के श्री प्रेमजी से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रेमजी से शिक्षा योजनाओं, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सहयोगी बनने, बाल भवन में आदर्श आंगनवाड़ी की स्थापना और प्रदेश में कुपोषण उन्मुलन में सहयोगी बनने पर चर्चा की।
हिंदू धर्म में वैसे तो सभी पर्व त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं मगर बसंत पंचमी का पर्व 16 फरवरी 2021 को पड़ रहा हैं पंचांग के मुताबिक बसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता हैं इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना का विधान होता हैं […]
ग्वालियर चंबल में विकास पर जातियां हावी ग्वालियर, रवीन्द्र जैन। ग्वालियर-चंबल संभाग के इतिहास में पहली बार एक साथ 16 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में विकास का मुद्दा पूरी तरह गायब है। दोनों दलों ने चुनाव को पूरी तरह जातिवादी बना दिया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेता बाहरी तौर पर […]
भाजपा-कांग्रेस का फोकस जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी पर भोपाल। पिछले पंचायत चुनाव में आठ जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार अपने अध्यक्षों की संख्या को बढाकर 25 तक करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए उसने उन जिलों पर अधिक फोकस करने की रणनीति पर काम किया है जहां भाजपा […]
भोपाल। राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश प्रमुख सचिव हरिओम तिवारी द्वारा चन्द्रदेव बहादुर सिंह तोमर को भोपाल संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चन्द्रदेव बहादुर सिंह तोमर को मध्यप्रदेश प्रमुख महासचिव, हरिओम तिवारी, मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, भोपाल संभाग के महासचिव वीरेन्द्र सिंह धाकड़, संजय सहगल, करन सहगल, विलास मोरे, चन्द्रशेखर […]